Report by : editor
Published at :
न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए फ्रांस पहुंचे कार्तिक गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे मस्ती, तस्वीरें वायरल न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए फ्रांस पहुंचे कार्तिक गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे मस्ती, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए यूं तो बॉलीवुड के कई सितारे विदेश पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन पर खास नजर है। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे खुलासा हुआ है कि वे इस बार नए साल का स्वागत फ्रांस से करने वाले हैं।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशंस की कुछ पिक्चर्स शेयर कर खुलासा किया कि वे नए साल के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। फोटो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा- ‘पेरिस, जे टाइम…’। खास बात ये है कि कार्तिक की सो सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड और एक्टर ऋतिक रोशन की कजन सिस्टर पश्मीना रोशन भी फ्रांस में हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। यहीं नहीं, सोशल मीडिया के आसमान पर यह खबर भी घने बादलों की तरह छाने लगी है कि कार्तिक और पश्मीना रोशन जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं।

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे और यह 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वे कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा, कबीर खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म और हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी में भी काम कर रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›