मुंबई। साउथ सिनेमा की छोटे बजट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म ऐसे समय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जब दर्शकों के बीच आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार ‘रक्षा बंधन’ लेकर आए थे लेकिन ‘कार्तिकेय 2’ ने दोनों अभिनेताओं की बिग बजट फिल्म को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तैयार है।
आइए आपको बताते हैं कि आप यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने बताया है कि ‘कार्तिकेय 2’ तमिल और तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में जी 5 पर स्ट्रीम होगी। जी5 के सब्सक्राइबर्स इस शानदार फिल्म को 5 अक्तूबर से आसानी से देख सकते हैं। ‘कार्तिकेय 2’ के निर्देशक चंदू मोंडेती का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘कार्तिकेय 2’ के शानदार प्रदर्शन से मैं काफी खुश था। जी5 पर तीन भाषाओं में प्रीमियर के साथ, हम इस फिल्म को देश के हर कोने में ले जा रहे हैं और मुझे यकीन है कि OTT पर इस फिल्म का प्रदर्शन ब्लॉकबस्टर होगा।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
30 करोड़ के बजट में बनी ‘कार्तिकेय 2’ में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, फिल्म में अनुपम खेर ने कैमियो किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। तेलुगू भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था और यहां भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। निखिल सिद्धार्थ की यह फिल्म लगभग 86 करोड़ के कलेक्शन के साथ सुपरहिट साबित हुई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.