कमिश्नर सुरेंद्र कुमार को क्लॉथ बैग भेंट करतीं कांति देवी फाउण्डेशन की अध्यक्ष एड. हिना रस्तोगी।
कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ़) द्वारा जारी प्लास्टिक फ्री इंडिया मुहिम के तहत सोमवार को मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के.बालाजी और उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह को केडीएफ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने कपड़े से निर्मित केडीएफ़ क्लॉथ बैग भेंट (KDF Cloth Bag) किया।
इस दौरान कमिश्नर सुरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी के.बाला जी ने संस्था द्वारा प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज और आने वाले कल के लिए प्लास्टिक फ्री इंडिया बेहद जरूरी है। लोगों को इस बारे में स्वतः ही जागरूक होना पड़ेगा।
एक-एक व्यक्ति को इस बारे में जागरूक होना होगा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि बीते 4 सालों में केडी फाउंडेशन द्वारा प्लास्टिक फ्री इंडिया के प्रति जागरूकता के लिए 14000 से अधिक कपड़े के थैलों का वितरण किया जा चुका।
केडीएफ़ क्लॉथ बैग को संस्था से जुड़ी 5 गरीब व विधवा महिलाओं द्वारा सिला जाता है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। एडवोकेट हिना ने बताया कि मेरठ के लोगों को जागरूक करने के लिए वे बहुत अधिक प्रयास कर रही हैं। सेलेब्रिटीज़, अधिकारी आदि से संदेश भी दिलवा रही हैं। आइये हम सब प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए मजबूती से जुड़कर पहल करें।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.