Report by : editor
Published at : Updated at :
KDF Cloth Bag से रूबरू हुए मेरठ के कमिश्नर व डीएम, प्रयास को सराहा कमिश्नर सुरेंद्र कुमार को क्लॉथ बैग भेंट करतीं कांति देवी फाउण्डेशन की अध्यक्ष एड. हिना रस्तोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, संवाददाता

कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ़) द्वारा जारी प्लास्टिक फ्री इंडिया मुहिम के तहत सोमवार को मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के.बालाजी और उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह को केडीएफ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने कपड़े से निर्मित केडीएफ़ क्लॉथ बैग भेंट (KDF Cloth Bag) किया।

इस दौरान कमिश्नर सुरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी के.बाला जी ने संस्था द्वारा प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज और आने वाले कल के लिए प्लास्टिक फ्री इंडिया बेहद जरूरी है। लोगों को इस बारे में स्वतः ही जागरूक होना पड़ेगा।

KDF Cloth Bag से रूबरू हुए मेरठ के कमिश्नर व डीएम, प्रयास को सराहा
जिलाधिकारी के. बालाजी को क्लॉथ बैग भेंट करतीं कांति देवी फाउण्डेशन की अध्यक्ष एड. हिना रस्तोगी।

एक-एक व्यक्ति को इस बारे में जागरूक होना होगा। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि बीते 4 सालों में केडी फाउंडेशन द्वारा प्लास्टिक फ्री इंडिया के प्रति जागरूकता के लिए 14000 से अधिक कपड़े के थैलों का वितरण किया जा चुका।

केडीएफ़ क्लॉथ बैग को संस्था से जुड़ी 5 गरीब व विधवा महिलाओं द्वारा सिला जाता है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। एडवोकेट हिना ने बताया कि मेरठ के लोगों को जागरूक करने के लिए वे बहुत अधिक प्रयास कर रही हैं। सेलेब्रिटीज़, अधिकारी आदि से संदेश भी दिलवा रही हैं। आइये हम सब प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए मजबूती से जुड़कर पहल करें।

https://youtu.be/batQcc2S7As
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›