नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन को अपने-अपने राज्यों में शानदार जीत की ओर बढ़ने पर रविवार को बधाई दी।
केजरीवाल ने ट्वीट की श्रंखला में कहा,“ ममता बनर्जी दीदी को शानदार विजय पर बधाई, क्या लड़ाई है, पश्चिम बंगाल के लोगों काे बधाई।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए स्टालिन को बहुत-बहुत बधाई। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं और तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सफलता की आशा करता हूं।”
अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में ममता नीत तृणमूल कांग्रेस ने 201 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी 78 सीटों के साथ काफी पीछे है। इसी प्रकार तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक ने 234 विधानसभा सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त हासिल कर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ दिया है।
केजरीवाल ने केरल के मुख्यमंत्री विजयन को भेजे बधाई संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने विजयन में अपना विश्वास व्यक्त किया है क्योंकि उन्होंने जनसमर्थन वाले शासन को जारी रखा।
केरल में विजयन नीत एलडीएफ सत्ता विरोधी लहर को पूरी तरह नकारने में कामयाब रहे तथा लगातार दूसरी बार सत्ता में आने में कामयाब रहे जो राज्य में चार दशक पुराने चुनावी परंपरा के विपरीत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 140 सीटों वाले विधानसभा में एलडीएफ ने 90 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.