Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
केजरीवाल ने ममता, स्टालिन, विजयन को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन को अपने-अपने राज्यों में शानदार जीत की ओर बढ़ने पर रविवार को बधाई दी।

केजरीवाल ने ट्वीट की श्रंखला में कहा,“ ममता बनर्जी दीदी को शानदार विजय पर बधाई, क्या लड़ाई है, पश्चिम बंगाल के लोगों काे बधाई।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए स्टालिन को बहुत-बहुत बधाई। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं और तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सफलता की आशा करता हूं।”

अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में ममता नीत तृणमूल कांग्रेस ने 201 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी 78 सीटों के साथ काफी पीछे है। इसी प्रकार तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक ने 234 विधानसभा सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त हासिल कर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ दिया है।

केजरीवाल ने केरल के मुख्यमंत्री विजयन को भेजे बधाई संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने विजयन में अपना विश्वास व्यक्त किया है क्योंकि उन्होंने जनसमर्थन वाले शासन को जारी रखा।

केरल में विजयन नीत एलडीएफ सत्ता विरोधी लहर को पूरी तरह नकारने में कामयाब रहे तथा लगातार दूसरी बार सत्ता में आने में कामयाब रहे जो राज्य में चार दशक पुराने चुनावी परंपरा के विपरीत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 140 सीटों वाले विधानसभा में एलडीएफ ने 90 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।

May be an image of text that says 'कोरोना महामारी से नहीं घबराना बचाव के उपायों को है अपनाना usat eradio www.eradioindia.co com क्या करें क्या क्यानकरें लगातार हाथ घुलें बार-बार बार-बारचेहरे चेहरे कोनछुएं खांसते छींकते वक्त टिश्यूका प्रयोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकें संक्रमित व्यक्ति दूरी बनाएं www.eradioindia.com लक्षण होने पर बाहर न निकलें'
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›