मेरठ

KG Global School Meerut में बच्चों की मस्ती, मेले का लिया लुत्फ

  • संतराम पांडे, मेरठ

KG Global School Meerut आन्नद एन्कलेव मोहकमपुर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन डाॅ. वीर बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य के.के. इण्टर काॅलिज) व डाॅ. संजीव शर्मा (प्रेसीडेंट माइड पाॅवर एजूकेशनल ट्रस्ट) मेरठ ने किया। विशिष्ट अतिथि ए.एस. नेहरा पूर्व प्रधानाचार्य बिडला स्कूल पिलानी राजस्थान, दिगविजय सिंह चैहान, प्रबन्धक एल.पी.एस. स्कूल, राजकुमारी चांदना (पार्षद) व शगुन पाहुजा प्रबन्धक माईड पाॅवर पब्लिक स्कूल, ब्रहमपुरी ने दीप प्रवज्जलित करके मेले का शुभारम्भ किया। प्राधानाचार्य श्वेता तनेजा ने मुख्य अतिथियों को मेले का भ्रमण कराया।

डाॅ. वीर बाहदुर जी ने अभिभावको व बच्चों को सम्बोधित करते हुये इस तरह के सामुहिक आयाजनो के लगातार कराने पर जोर दिया उन्होंने कहा की इस तरह की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक व क्रियात्मक मानसिकताओं को पोषित करेगी व उन्हें जीवन के अनेको आयामो के बारे में सोचने को तैयार करेगी।

डाॅ. संजीव शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में हर वर्ष इस तरह की गतिविधियां चलाने के लिये KG Global School Meerut प्रबन्धन व अन्य सभी स्टाॅफ के सदस्यों को निर्देषित किया और संरक्षकों व सभी विधार्थियों को उनके विशिष्ट कार्य योजनाओं के लिये प्रोत्साहित किया।

KG Global School Meerut में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि।

बच्चों द्वारा खाने पीने के बहुत सारे स्टाॅल लगाये गये व पूरे साल KG Global School Meerut में बच्चों द्वारा बनाए गए काराफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गयी बच्चों व अभिभावकों ने मेले में झूलों का आनंद लिया। बच्चों के विशिष्ट कार्य एवं गतिविधियों के लिये 20 से अधिक बच्चो को विभिन्न पुरस्कार दिये गये कई अध्यापकों को भी उनके द्वारा सम्पादित किये गये विशेष कार्यों के लिये विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक बालरे, सरिता, संतोष भावना, दीपाली, सीमा, माया, मेघा, प्रिया, शिवेन्द्र आदि का सहयोग रहा।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.