सेहत

अब खांसी की आवाज से होगी टीबी की पहचान

  • जनपद में 20 मरीजों के सैंपल के लिये की गयी खांसी की रिकॉर्डिंग
  • स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया टीबी कलेक्शन एप

मेरठ। टीबी एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों को टेंशन हो जाती है। नयी-नयी तकनीक से इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। अब खांसी की आवाज से टीबी की पहचान की जाएगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने टीबी कलेक्शन एप तैयार किया है। इसके जरिए चिन्ह्ति घरों में जाकर सैंपल रिकार्ड किये जा रहे हैं। मेरठ में भी इसकी शुरुआत हो गयी है। सैंपल के तौर पर 20 लोगों की खांसी की रिकॉर्डिंग की गयी है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. गुलशन राय ने बताया देश को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए नया एप डिजाइन किया गया है। इस एप में रोगी या चिन्ह्ति व्यक्ति की आवाज आठ बार रिकॉर्ड की जाएगी। पूरे देश से लिये जाने वाले 21 हजार सैंपल में सर्वाधिक यूपी से होंगे। प्रथम चरण के सर्वे में आवाज के सैंपल का अध्ययन होगा। इसमें से 750 टीबी रोगी होंगे। 750 नॉन टीबी एवं छह हजार टीबी लक्षण वालों के संपर्क या उनके रिश्तेदार होंगे।

उन्होंने बताया सर्वे में जिन लोगों की खांसी की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी उनके नाम पते गोपनीय रखे जाएंगे। उन्होंने बताया मेरठ जिले को 143 लोगों की खांसी की आवाज की रिकॉर्डिंग के सैंपल का टारगेट दिया गया है, जिसमें 20 की खांसी की आवाज के सैंपल की रिकार्डिंग हो गयी है।

ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया

क्षय रोग विभाग की जिला समन्वयक नेहा सक्सेना ने बताया कफ सांउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन ट्रू डिटेक्ट टीबी को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मोबाइल में टीबी रोगी एवं अन्य लोगों की आवाज को रिकॉर्ड किया जाएगा। सैंपल उन्हीं के लिये जाएंगे जिनकी दवा शुरू नहीं हुई है। इस एप पर टीबी कफ कलेक्शन फॉर्म भरना होगा। तंबाकू एवं शराब सेवन का अपडेट करना होगा।

वर्जन

“टीबी को देश से समाप्त करने के लिये अब चिन्ह्ति क्षय रोगियों पर यह सर्वे होगा। मोबाइल एप के माध्यम से खांसी की आवाज एवं अन्य प्रकार की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी, जिसको अध्ययन के लिये भेजा जाएगा। मेरठ से 15 रोगियों की खांसी की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है।”

-डा. गुलशन राय, जिला क्षय रोग अधिकारी, मेरठ।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.