उत्तर प्रदेश

किसान सम्मान निधिः मथुरा में 4860 अपात्र किसानों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़

-अपात्र पाए गए किसानों को विभाग ने भेज दिए हैं नोटिस
-117 किसानों ने वापस की 17 लाख 36 हजार की धनराशि

मथुरा। अपात्र होते हुए भी किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) की किस्त ले रहे 4860 किसानों को चिन्हित किया गया है। इन से साढ़े तीन करोड़ से अधिक की धनराशि वसूल की जाएगी। विभाग की ओर से इन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अब तक 117 किसान 17 लाख 36 हजार रुपये से अधिक की धनराशि जमा करा चुके हैं जो उन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत अभी तक प्राप्त की थी।

सरकार की ओर से अपात्र किसानों का पता लगाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ऑडिट कराया गया था। ऐसे किसान जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं अथवा सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उंचे पद पर आसीन हैं, जिनकी पेंशन दस हजार से ज्यादा हो, अथवा टैक्स का भुगतान करते हों। किसी पेशेवर पोस्ट जैसे वकील, इंजीनियर, चिकित्सक या अकाउंटेंट हो। ऐसे सभी किसानों को योजना के लिए पात्र नहीं माना गया है।

अपात्र पाए गए सभी किसानों को नोटिस भेज दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक राम कुमार माथुर के मुताबिक 2019 में यह योजना आई थी जिससे किसानों को कृषि संबंधी छोटे मोटे खर्चों के लिए पैसा मिल जाए। चार महीने में दो हजार रुपये मिलते हैं। शुरू में लघु और सीमांत किसानों को योजना में शामिल किया गया था। बाद में सभी किसानों के लिए खोल दिया गया था। कुछ समय बाद ऐसे लोगों ने भी फार्म भरा और रजिस्ट्रेशन करा लिया जो इस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं।

मथुरा जनपद के किसान जागरूक हैं और पैसा वापस कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद भी अपात्रता की श्रेणी में पाए गए किसान इस योजना के तहत लिया गया पैसा वापस नहीं करते हैं तो राजस्व विभाग की मदद से उनसे वसूली की जाएगी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.