उत्तर प्रदेश

मेरठ के सरूरपुर में एक ही रात में चार घरों से लाखों रुपये की चोरी, पीड़ितों ने दी तहरीर

मेरठ। मेरठ के सरूरपुर में थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित चार घरों से चोर नकदी और आभूषण सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। जब परिवार के लोग मंगलवार सुबह छत से नीचे आए और कमरे के ताले टूटे देख अंदर गए। सारा सामान तितर-बितर पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। वहीं, पीड़ितों ने खिवाई चौकी में तहरीर दी है।
ऐसा दिया वारदात को अंजाम
खिवाई के बाहरी छोर पर दिलशाद उर्फ भोला पुत्र मंजूरा, आशिफ पुत्र जमशेद, शरीफ पुत्र रखे और खालिद पुत्र असगर का घर एक-दूसरे से मिला हुआ है। सोमवार रात सभी का परिवार कमरों के दरवाजों के ताले लगाकर छत पर सो रहा था। देर रात चोर जंगल के रास्ते दिलशाद के घर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से चालीस हजार नकद और आभूषण लेकर उसके बराबर वाले आशिफ के घर में पहुंच गए। वहां से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 45 हजार नकद, एक मोबाइल व आभूषण ले लिए। इसके बाद वह शरीफ के घर पहुंचे।
छत पर पहुंचे तो चला पता
जहां पर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घूस गए। चोरों ने यहां से 13 हजार नकद व करीब दो लाख के आभूषण चोरी कर खालिद के घर में गए। यहां से चोरों ने बीस हजार रुपये नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब चारों परिवारों के लोग छत से नीचे पहुंचे तो कमरे का ताला टूट देख दंग रह गए। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़ितों ने खिवाई चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरों ने रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
शरीफ ने बताया कि कुछ माह बाद उसकी दो बेटियों की शादी थी। ऐसे में उसने ठीक-ठाक आभूषण बनवाकर रखे थे। कुछ लोगों को इस बात का पता था। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने पहले कई दिन तक रेकी की है। शरीफ के मुख्य द्वार पर लगे दरवाजे को छोड़कर तीन घरों में दरवाजे नहीं थे। चोरों ने योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। सरूरपुर थाने के एसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लेकिन, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

41 minutes ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

59 minutes ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 hour ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

22 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

22 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

22 hours ago

This website uses cookies.