पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के संविधान बदलने वाले बयान पर भड़कते हुए कहा कि राजद गुंडों की पार्टी है, सबसे ज्यादा कानून तोड़ने वाले नेता हैं लालू प्रसाद यादव। सारे गुंडे, अपराधी उनकी पार्टी से ही संबंधित हैं।उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार में अपराधियों के प्रतीक हैं। वह पहले नेता हैं जो पंजीकृत अपराधी होकर सजायाफ्ता हैं।
पटना में बुधवार को तेजस्वी यादव के भाजपा के तलवार बांटने से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद के जो प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें कोई नाखून उखाड़ने वाला है, तो कोई अपहरण कर हत्या करने वाला। आप नाम बताएं जो तलवार बांटने का काम करता हो। पहले हम अपने धर्म को पूजते हैं, फिर दूसरों का सम्मान करते हैं। राजद की गुंडागर्दी भी ठंडा कर दी जाएगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कह चुके हैं कि बाबासाहेब भी आ जाएं तो संविधान नहीं बदल सकते। इसके बाद बचता क्या है। लोकतंत्र में लोकलज्जा होती है, वही मुख्यधारा में खड़ा होता है। लालू प्रसाद यादव के लिए आरक्षण का मतलब अपना परिवार है, भाजपा के लिए समाज है। पूरे देश में, प्रदेश में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को कैसे मिले, इसकी चिंता भाजपा को है और लालू प्रसाद यादव की चिंता टूरिस्ट बेटी को एमपी बनाने की है।
इस दौरान उन्होंने पहले चरण के मतदान वाली बिहार के सभी 4 सीटों के मतदाताओं से विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को श्रेष्ठ बनाने का सपना देखा है। आपका एक-एक वोट इस सपने को साकार करेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.