विदेश

क्यूबा के ऑयल डिपो में बिजली गिरने से आग लगी

हवाना, क्यूबा के मतंजस शहर (हवाना से 100 किलोमीटर दूर) में शनिवार को एक ऑयल डिपो में बिजली गिरने से आग लग गई। इस दौरान डिपो में मौजूद 120 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से 1 व्यक्ति का शव मिला है। 17 दमकलकर्मियों के लापता होने की भी खबर है। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद 4 धमाकों की आवाज सुनी गई।

तेज हवाओं के चलते फैली आग
एक अधिकारी ने कहा- बिजली एक पेट्रोल टैंक पर गिरी जिससे आग लग गई। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते आग बाद में दूसरे टैंकों में फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम को रवाना किया गया। उन्होंने कहा- हमें मिली जानकारी के मुताबिक, पहला टैंक जिसमें आग लगी उसमें 26 हजार क्यूबिक मीटर क्रूड ऑयल था। दूसरे टैंक में 56 हजार क्यूबिक मीटर फ्यूल था।

1,900 लोगों को इवैक्यूएट किया गया
अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए 120 से ज्यादा लोगों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने कहा- देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि आस-पास के इलाकों से करीब 1,900 लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।

दूसरे देशों से मांगी मदद
गंभीर ईंधन संकट से गुजर रहे क्यूबा की सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए मित्र देशों से मदद मांगी। मैक्सिको और वेनेजुएला ने अपनी कई दमकल टीमें भेजीं और अमेरिकी ने भी तकनीकी सलाह दी। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने मदद के लिए मैक्सिको, वेनेजुएला और अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया।

देश में गंभीर ईंधन संकट
क्यूबा रोजाना ब्लैकआउट और फ्यूल की कमी से जूझ रहा है। यहां 12 घंटे बिजसी नहीं रहती है। ऐसे में ऑयल डिपो में आग लगने से अब स्थिति और बिगड़ सकती है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.