शिक्षा

प्रेम तो बुद्ध और कृष्ण जैसे लोगों के जीवन में होता है

  • ओशो

प्रेमी को मनुष्य हमेशा से पागल कहता रहा है
और प्रेम को सदा से अंधा कहता रहा है
ठीक होगा कि प्रेम की जगह हम मोह का उपयोग करें
ठीक शब्द मोह है
मोह अंधा है, ब्लाइंड है
प्रेम बड़ी और बात है।
प्रेम को मोह के साथ एक कर लेने से गहरा, भारी नुकसान हुआ है
प्रेम एक बहुत ही और बात है
प्रेम तो उसी के जीवन में घटित होता है, जिसके जीवन में मोह नहीं होता
लेकिन हम प्रेम को ही मोह और मोह को प्रेम कहते रहे हैं
प्रेम तो बुद्ध और कृष्ण जैसे लोगों के जीवन में होता है
हमारे जीवन में प्रेम होता ही नहीं है
जिनके जीवन में मोह है, उनके जीवन में प्रेम नहीं हो सकता
क्योंकि मोह मांगता है, प्रेम देता है
बिलकुल अलग अवस्थाएं हैं
उनकी हम आगे थोड़ी बात कर सकेंगे
लेकिन मोह को समझने के लिए उपयोगी है।
प्रेम उस चित्त में फलित होता है, जिसमें कोई काम नहीं रह जाता, जिसमें कोई वासना नहीं रह जाती
क्योंकि दे वही सकता है, जो मांगता नहीं
वासना मांगती है
वासना कहती है, मिलना चाहिए, यह मिलना चाहिए, यह मिलना चाहिए
प्रेम कहता है, अब कोई मांग न रही, हम कोई भिखारी नहीं हैं
वासना भिखारी है, प्रेम सम्राट है
प्रेम कहता है, जो हमारे पास है, ले जाओ
जो हमारे पास है, ले जाओ; अब हमें तो कोई जरूरत न रही, अब हमारी कोई मांग न रही
अब तुम्हें जो भी लेना है, ले जाओ
प्रेम दान है
वासना भिक्षावृत्ति है, मांग है
इसलिए वासना में कलह है; प्रेम में कोई कलह नहीं है
ले जाओ तो ठीक, न ले जाओ तो ठीक
लेकिन मांगने वाला यह नहीं कह सकता कि दे दो तो ठीक, न दो तो ठीक
देने वाला कह सकता है कि ले जाओ तो ठीक, न ले जाओ तो ठीक
क्योंकि देने में कोई अंतर ही नहीं पड़ता, नहीं ले जाते, तो मत ले जाओ
मांग में अंतर पड़ता है
नहीं दोगे, तो प्राण छटपटाते हैं
क्योंकि फिर अधूरा रह जाएगा भीतर कुछ, पूरा नहीं हो पाएगा।
मोह पैदा होता है वासना की अंतिम कड़ी में, और प्रेम पैदा होता है निर्वासना की अंतिम कड़ी में
कहना चाहिए, जिस तरह मोह से स्मृति नष्ट होती है, उसी तरह से प्रेम से स्मृति पुष्ट होती है
मोह सीढ़ियों का नीचे उतरा हुआ सोपान है, पायदान है, जहां आदमी पागल होने के करीब पहुंचता है
प्रेम सीढ़ियों का ऊपरी पायदान है,
जहां आदमी विमुक्त होने के करीब पहुंचता है विक्षिप्त होने के करीब और विमुक्त होने के करीब
मोह के बाद विक्षिप्तता है, प्रेम के बाद विमुक्ति है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.