पानी में लूका छीपी का खेल और सेल्फी लेते समय हुआ हादसा
लखनऊ,राजधानी के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित नदी में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। उन्हें बचाने के लिए साथियों ने प्रयास करते हुए लोगों से मदद मांगी। इस बीच तेज बहाव तीनों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, मड़ियाव स्थित घैला पुल के नीचे नदी में कुछ किशोर शनिवार की शाम को नहाने के लिए गये थे। वे सभी नदी में नहाते हुए खेलने लगे। तभी एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान उसे बचाने के लिए एक किशोर दौड़ा तो वो भी उसके साथ पानी के बहाव में बहने लगा।
तीसरे के साथ भी यही हुआ और जब चौथा किशोर पहुंचा तो वह यह देखकर उन्हें छोड़कर भाग निकला। इस घटना को देखकर नदी में नहा रहे अन्य किशोर फौरन बाहर निकले और आस-पड़ोस के लोगों को आवाज देकर मद्द के लिए बुलाया। इस बीच पुल से यह नजारा देख रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतोखरों की मदद से डूबे किशोरों की तलाश कराई तो तीनों के शव मिल गए। इधर, बेटों के शवों को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये सभी किशोर नदी में नहाने के लिए आये थे। इस दौरान ये लोग सेल्फी एवं नहाते वक्त वीडियो बना रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान फैज्जुलगंज निवासी संदीप (17), सौरभ (16) और अमित (17) के रूप में हुई हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.