सेहत

सेहत ही नहीं सुंदरता का राजा भी है आम, ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली । अब सर्दी का मौसम धीरे धीरे जाने लगा है और गर्मी दस्तक देने लगी है. गर्मी के आते ही स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, हालांकि इस मौसम में आम खाने का आंनद अलग ही होता है. कई लोग आम के चलते इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन कैसा हो अगर यहीं आम आपकी त्वचा के लिए बी फायदेमंद हो तो? जी हां आम का इस्तेमाल आप स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए भी कर सकते हैं आइए जानते हैं कैसे.

एक आम आपकी त्वचा को चमक दे सकता है. खिली हुई त्वचा पाने के लिए आम के गूदे को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. आम में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन ए सुस्त त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं और फीकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं. इसके अलावा, यह फल काले धब्बे, झाइयां और त्वचा की सभी छोटी-मोटी बीमारियों को कम करने में मदद करता है.

आम और गुलाब जल का पैक-

सबसे पहले आप अक कटोरी में आम का गूदा निकालें फिर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें. अब इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं. करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें. इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी.

ब्लैकहेड्स हटाएं-

एक चम्मच आम के गूदे में एक चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच शहद मिलाएं. ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को खत्म करने के लिए मिश्रण को अपने चेहरे पर धीरे से रगड़ें. इससे आपको फायदा मिलेगा.

आम के नियमित सेवन से त्वचा की रंगत निखरती है-

आम विटामिन ए का एक बहुत समृद्ध स्रोत, आम आपकी त्वचा को स्वस्थ चमक प्रदान देने के साथ कई सारे लाभ देता है. आप आम के गूदे को दूध की मलाई के साथ मिला सकते हैं और इस घरेलू फेस पैक को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा सकते हैं. इससे त्वचा में निखार आता है.

आम के छिलके आएंगे काम-

हम आम तो खा लेते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन कैसा हो अगर ये आपके चेहरे को चमकाने का काम करे तो. जी हां इसके लिए आप आम के छिलकों को धूप में सुखाकर इस पाउडर बना लीजिए और फिर इसे मिल्क पाउडर के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं.

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.