उत्तर प्रदेश

परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मंथन

नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से परिवार नियोजन पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित आईएमए हाल में नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के तत्वावधान में परिवार नियोजन को लेकर मेरठ.सहारनपुर मंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें मेरठ. सहारनपुर मंडल में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मंथन किया गया।
एनएचएम के सीनियर कंसलटेंट परिवार नियोजन अखिलेश श्रीवास्तव अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. संगीतागुप्ता, संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अंजू जोधा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पूजा शर्मा, आईपास के निदेशक देवेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करकार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नेशनल हेल्थ मिशन के स्टेट कंसलटेंट मनीष सोनी ने मेरठ.सहारनपुर मंडल को परिवार नियोजन कार्यक्रम पर और ज्यादा फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता निचले स्तर तक होनी चाहिएए तभी इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. संगीता गुप्ता ने कहा .जब तक परिवार नियोजन के साधनों को धरातल तक नहीं उतारा जाता जब तक परिवार नियोजन का मिशन पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा ब्लॉक लेवल तक इसे पहुंचाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा किसी भी परिवार के लिये परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर उसकी आर्थिक सामाजिक,शैक्षिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में शिक्षित महिलाओं में परिवारनियोजन के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रहीहै।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने कहा. कोरोना काल में परिवार नियोजन के मामले में कुछ जिले पिछड़ गये थे, लेकिन कोरोना का संक्रमण कम होने पर जिलों द्वारा परिवार नियोजन पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अप्रैल माह से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष में मेरठ की स्थिति में और सुधार के प्रयास किए जाएंगे।आईपास के निदेशक देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा उनकी संस्था एमपीटी एक्ट के बारे में दंपति व महिलाओं को जागरूक करने का कार्य रहीहै, जिसका असर समाज मे ंदिखाई दे रहाहै। लोग अब एमपीटी एक्ट को समझने लगे है।उन्होंने एमपीटी एक्ट 2021 में हुए संशोधन के बारे में विस्तार से बताया । कार्यशाला में दोनो मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने जिले की समस्याओं को भी रखा। जिसका समाधान करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर डीपीएम मनीष बिसारिया, डीसीपीएम हरपालसिंह, परिवार नियोजन के विशेषज्ञ जितेन्द्र सिंह,डा. प्रशांत, डा विनीता द्विवेदी सोशल वर्कर मेंटल हेल्थ, डीएफपीएस अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.