मेरठ

Meerut Loksabha Election: पीएम मोदी की रैली में जयंत करेंगे मंच साझा

  • 15 वर्षों बाद भाजपा के साथ दिखेंगे रालोद मुखिया जयंत
  • वेस्ट की आधा दर्जन सीटों पर पीएम साधेंगे निशाना
  • मेरठ में होगी नरेंद्र मोदी की रैली, तैयारी जोरों पर

Meerut Loksabha Election: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने में लगातार किसानों और आम जनता से जुड़े हुए मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। दूसरी तरफ एनडीए में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरठ में मंच साझा करते हुए नजर आएंगे। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की रैली से आसपास की लगभग आधा दर्जन से अधिक लोकसभा सीटों के लिए प्रचार करेंगे और एनडीए को जीतने का आह्वान करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के हिस्से में दो सीटें आई हैं। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की परंपरागत सीट पर राजकुमार सांगवान चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं पर बिजनौर सीट से चंदन सिंह मैदान में है।

देखना यह होगा कि इन दोनों सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल का कितना प्रभाव पड़ पाता है। बताया जा रहा है कि गठबंधन के प्रत्याशी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के मैदान में आने से मामला त्रिकोणीय बनता हुआ नजर आ रहा है। इन सीटों पर जितनी आसान जीत की कल्पना की जा रही थी अब ऐसा कोई समीकरण नहीं रह गया है।

हालांकि राष्ट्रीय लोकदल के लिए जाट और किसानों की एकता यह बता रही है कि बागपत लोकसभा सीट इस बार राष्ट्रीय लोक दल के ही खाते में जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ ब्राह्मण व क्षत्रिय वर्ग की ओर देखें तो पता चलता है कि मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है। बहरहाल रविवार को पीएम मोदी की रैली में एनडीए के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी व उनकी कार्यशैली से यह स्पष्ट संदेश दिखाई देगा कि इस बार एनडीए को वेस्ट यूपी में क्या कुछ मुकाम हासिल होने वाला है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.