मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी से खेल कर रहीं मेरठ की अर्चना गौतम

रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के कंटेस्टेंट्स को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। खासकर ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की बॉन्ड को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में हर बार की तरह इस बार भी दोस्ती, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, डर और लड़ाई देखने को मिल रही है। शो में धीरे-धीरे खौफनाक स्टंट और टास्क शुरू हो चुके हैं, जिसे बच पाना कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किल दिख रहा है। रोहित शेट्टी ने शो में असली गेम कंटेस्टेंट्स के साथ खेलना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट अर्चना गौतम है, जो स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में कॉमेडी का तड़का लगा रही है। अर्चना गौतम को बिग बॉस के घर में भी उनकी कॉमेडी के लिए लोग उन्हें पसंद करते थे। अब ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी अर्चना अपनी फनी एक्टिविटी को लेकर छाई हुई हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा भी इस शो में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगा रही है। अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, जो की स्टंट परफॉर्म करते समय का है।

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इस शो में होस्ट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स भी लोगों को बहुत एंटरटेन कर रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ये सीजन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ वह बहुत फनी है, जिसे देख आप भी हंसने लग जाएंगे। जी हां इस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा मगरमच्छ वाला स्टंट करते नजर आती है और बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें बार-बार आवाज लगाते है। इस हरकत पर ऐश्वर्या उन्हें चुप करती है। तभी अर्चना गौतम उन्हें सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। इस पर रोहित शेट्टी हंसते हुए रिएक्ट करते हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.