उत्तर प्रदेश

मेरठ के नए डीएम बोले-अफसर समस्या नहीं सुने तो मुझे बताएं

मेरठ। Meerut DM नवनियुक्त जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार सुबह 9:30 बजे मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीिडया से भी मुखातिब हुए।


योगी सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करना जिम्‍मेदारी
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करना ही उनकी जिम्मेदारी है। सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं होगा।
योजनाओं में बाधा बनने वाले अधिकारी बक्शे नहीं जाएंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुननी होंगी और उनका समाधान करना होगा।


पत्रकारों से भी अपील
इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि िज़न शिकायतों पर हमारे द्वारा आदेश किया जाएगा उनका तत्काल अनुपालन अफसरों को करना होगा। उन्होंने पत्रकारों से भी जनमानस की समस्याओं की जानकारी देने की अपील की ताकि जनता को समस्याओं से निजात दिलाई जा सके।


जाम का होगा समाधान
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जाम की विकराल समस्या की जानकारी मिली है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन समेत अन्य सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक करके ऐसे उपाय किए जाएंगे ताकि सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी चलते रहें और आम जनता को भी समस्या ना हो।


यादगार होगा नौचंदी मेला
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नौचंदी मेला प्रांतीय घोषित होने के बाद पहली बार जिला प्रशासन द्वारा इसका आयोजन कराया जा रहा है। इस बार मेला पिछले वर्षों से हटकर होगा। पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ-साथ मेले में अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। कुछ ऐसे प्रयास होंगे जो जनता को मेले की ओर आकर्षित करेंगे। इस बार का मेला यादगार होगा।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.