उत्तर प्रदेश

बर्फ के बीच 30 किमी पैदल सफर तय कर रोमानिया पहुंचीं मेरठ की तमन्‍ना

मेरठ। यूक्रेन में फंसी मेरठ के खरखौदा के पांची गांव की तमन्ना त्यागी रोमानिया बॉर्डर के अंदर पहुंच गई। रविवार सुबह चार बजे माता-पिता को कॉल करके जानकारी दी। उसने बताया कि सुरक्षित है। कड़ाके की ठंड में पड़ रही बर्फ के बीच करीब 30 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके तमन्ना बॉर्डर तक पहुंची। मुंडाली थाना क्षेत्र के लौटी निवासी वसीम और अब्दुल्ला शनिवार सुबह से लेकर शाम तक पोलैंड बॉर्डर पर डटे रहे। व्यवस्था ने मिलने के बाद शाम को वह यूक्रेन में लबीब शहर मैं वापस अपने फ्लैट में पहुंच गए।
सभी छात्र हैं भयभीत
किठौर निवासी आशिफ चौधरी ने बताया कि उसका बेटा अमन चौधरी खारखी विश्वविद्यालय के बेसमेंट में करीब 500 दोस्तों के साथ भयभीत माहौल में है। उनके पास बम धमाके हो रहे हैं फायरिंग की जा रही है रूसी सेना ने गैस की पाइप लाइन काट दी है। उसी दिन में एक बार भोजन मिल रहा है। किठौर के ललियाना निवासी फकीर उल इस्लाम ने बताया कि उनका बेटा फिरोज आलम शनिवार से पोलैंड बॉर्डर पर है। वह भारतीय एमबेसी का कोई भी अधिकारी नहीं है। भारत के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा लंबी लंबी लाइन में छात्र लगे हैं। अन्य लोगों को अंदर भेजा जा रहा है।
एक बंकर में रखा गया
उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी आलमगीर रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच चुका है। किठौर कस्बा निवासी हाजी रहीस ने बताया कि उनकी नाती उरूज उर्फ फातिमा रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच गई है उसे अंदर ले लिया गया है। राधना निवासी कारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि उनका छोटा भाई अब्दुल खालिक यूक्रेन के धनीपरो शहर में बेसमेंट में है। वहां उन्हें एक बंकर में रखा गया है। शनिवार सुबह से रविवार दोपहर तक उनका भाई से कोई संपर्क नहीं हो सका परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

10 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

10 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.