मेरठ

बाइक के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

  • मेरठ

बाइक के विवाद में एक शातिर ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। नशे में धुत हत्यारोपितों ने पुलिस को जब वारदात बताई तो उसे यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में पुलिस ने हत्यारोपित की निशानदेही पर शव व हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

परीक्षितगढ़ थाने के सिपाही तेजेंद्र ढाका व परमजीत मंगलवार शाम करीब सात बजे मध्यगंगा नहर पटरी पर डयूटी के लिए गए थे। जब दोनों पूठी संपर्क मार्ग स्थित रेगूलेटर के पास पहुंचे तो एक शराबी काफी देर से वहां इधर-उधर घूम रहा था। पूछताछ की तो उसने अपना नाम करण प्रधान उर्फ यमराज पुत्र रोहताश निवासी आरिफपुर मडैया, थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ बताया।

साथ ही उसने 50 वर्षीय फारूख उर्फ नूर आलम पुत्र मोहम्मद उमर की गोली मारकर हत्या की बात भी कही। शराब की अधिकता के चलते वह स्पष्ट कुछ बता नहीं पा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह कस्बे में बहनोई संजू के घर पर रहता है।

करीब एक माह पूर्व फारूख का बेटा शाहिद उसकी बाइक मांगकर ले गया था, जिसे चेकिंग के दौरान भावनपुर थाना पुलिस ने सीज कर दिया था। बाइक लाने के बजाए फारूख इधर-उधर की बात कर रहे थे। मंगलवार शाम वह फारूख के साथ बैठाकर शराब पी रहा था।

बाइक के विवाद में उसने फारूख के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सच्चाई जानने के लिए पुलिस उसे मौके पर ले गई तो उसने एक खेत से फारूख का शव और गन्ने के खेत में रखा तमंचा बरामद करा दिया। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा व एसपी देहात केशव मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव मर्चरी भिजवाया।

करण उर्फ यमराज शराब की अधिकता के चलते वहां से भाग नहीं पाया। वह आने वाले लोगों से एक व्यक्ति की हत्या की बात बार-बार कह रहा था। लोग शराबी समझकर उसे अनसुना कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने भी पहले उसे शराबी समझकर हड़काया था, लेकिन वह हत्या की बात पर अड़ा रहा। नशे में नहीं होता तो वह भाग जाता और पुलिस को ब्लाइंड मर्डर के पटाक्षेप में पसीना बहाना पड़ता।

हत्यारोपित करण पर लूटपाट समेत कई मुकदमें हैं। उसने गर्दन पर एके-47 का टेटू गुदवा रखा है। फारूख का बेटा एक माह पूर्व बाइक लेकर गया था, लेकिन लौटा नहीं रहा था। इसी विवाद में फारूख की गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारोपित की निशानदेही पर शव व तमंचा बरामद हो गया। संबंधित थाने से क्राइम हिस्ट्री मांगी है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.