मेरठ

MLA Sangeet Soam ने रेलवे को दी तीन दिन की मोहलत

  • मेरठ, संवाददाता

MLA Sangeet Soam: सरधना विधानसभा के दौराला में व्यापारियों के विरोध के बावजूद रेलवे ने दौराला में रेलवे लाइन पर फाटक बंद कर दिया है। फाटक बंद होने से व्यापारियों के साथ-साथ चीनी मिल में भैंसा बुग्गी से गन्ने ले जाने वाले किसानों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। भाजपा विधायक संगीत सोम व्यापारियों के बीच पहुंचे और कहा कि तीन दिन में फाटक नहीं खुला तो वह खुद फाटक खोल देंगे। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान भी व्यापारियों से मिले।

दौराला-सरधना मार्ग पर रेलवे फाटक बंद करने को लेकर मामला गरमा गया है। रेलवे फाटक पर विधायक संगीत सोम पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर इस फाटक को खुलवा दिया जाएगा, नहीं खुला तो वह खुद इस फाटक को खोल देंगे।

विधायक ने मौके पर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को भी बुलवाया और उन्हें भी फाटक खुलवाने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि वह जिलाधिकारी से बात करेंगे और जल्द ही व्यापारियों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे। वह व्यापारियों के साथ हैं। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, मनिंदर भराला, पुरुषोत्तम उपाध्याय, प्रद्युमन जैन, विरेंद्र उर्फ कल्लू चेयरमैन, संजय नामदेव आदि मौजूद रहे।

MLA Sangeet Soam के बाद Atul Pradhan भी पहुंचे

वहीं सपा नेता अतुल प्रधान भी दौराला के रेलवे फाटक पर पहुंचे। व्यापारियों से मामले की जानकारी ली। सपा नेता ने कहा कि सकौती रेलवे फाटक को भी एक वर्ष पहले विधायक संगीत सोम ने तीन दिन में खुलवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक फाटक नहीं खुला। फाटक बंद होने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

विधायक और सांसद दोनों भाजपा के हैं। हमारी उनसे मांग है कि वह दौराला रेलवे और सकौती रेलवे फाटक को खुलवाएं। सपा सरकार में भी दौराला फाटक को बंद करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन हमने फाटक बंद नहीं करने दिया। फाटक नहीं खुला तो व्यापारियों के साथ मजबूती से लड़ाई लडेंगे।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

11 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

11 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.