राजेश अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम संप्रदाय के लोगों को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि, ‘ मुस्लिम समाज को आत्ममंथन करना चाहिए कि कांग्रेस के जमाने में आपको फायदा क्यों नहीं मिला। मुस्लिम समाज दुनियाभर में बदल रहा है, इसलिए आपको भी बदलना चाहिए।’ पीएम ने कहा कि, ‘मैं नहीं चाहता हूं कि कोई समाज बंधुआ मजदूर की तरह पीएम ने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि कोई समाज बंधुआ मजदूर की तरह जीए।’ एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी से सवाल किया गया था कि मुस्लिमों को लगता है कि मोदी आएंगे तो उन्हें खत्म कर देंगे, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।
इंटरव्यू में पीएम मोदी से सवाल किया गया था कि 2002 से लेकर 2024 तक 22 साल हो गए, अभी तक मुस्लिम मानकर चल रहे हैं कि पीएम मोदी आएंगे तो उन्हें खत्म कर देंगे। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, “मैं करीब 25 साल से हेड ऑफ द गवर्नमेटं रहा हूं। गुजरात को लेकर आपको मालूम होगा कि वहां 18वीं-19वीं शताब्दी से ही दंगे होते आए हैं। 10 साल में सात दंगे होते थे। 2002 के बाद से एक भी दंगा नहीं हुआ है।”
पीएम मोदी ने कहा, “गुजरात में मुसलमान आज भी भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है। आज मैं पहली बार कह रहा हूं कि मुस्लिम समाज के पढ़े-लिखे लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए। सोचिए देश इतना आगे बढ़ रहा है और अगर आपके समाज में कमी है तो इसके क्या कारण हैं..? सरकार की व्यवस्था का फायदा कांग्रेस के जमाने में आपको क्यों नहीं मिला।’ उन्होंने कहा, “कांग्रेस के कालखंड में आप इस दुर्दशा का शिकार क्यों हुए, आपको आत्ममंथन करना चाहिए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए कहा, “आपके मन में जो ये बात है कि हम सत्ता पर बैठाएंगे और उतारेंगे, इससे आपके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। मुसलमान समाज दुनिया में बदल रहा है।” उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने कहा, “खाड़ी देशों के लोगों के साथ जब मैं बैठता हूं तो वो मुझसे पूछते हैं कि योग की ट्रेनिंग कहा लेनी है।
कोई मुझे बताता है कि मेरी पत्नी योगा सीखने भारत जाती है। यहां पर योग को हिंदू-मुसलमान बना दिया गया।” उन्होंने कहा, “मैं मुस्लिम समाज से आग्रह पूर्वक कहता हूं कि कम से कम अपने बच्चों की जिंदगी की तो सोचिए। मैं नहीं चाहता हूं कि कोई समाज बंधुआ मजदूर की तरह जीए, क्योंकि आपको कोई डरा रहा है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर आपको भाजपा से डर लगता है तो आप जाइए एक बार पार्टी कार्यालय में बैठिए। वहां से कोई आपको निकालेगा थोड़े ही। 50 लोग वहां बैठे रहते हैं। आप जाइए देखिए वहां क्या हो रहा है।”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.