ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई संदेश भेजा है। मोदी ने अपने संदेश में कहा , “ संयुक्त राष्ट्र में 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। इस साल विश्व भर में सातवीं बार योग दिवस मनाया जाएगा।
पिछले साल की तरह हालांकि इस बार भी योग दिवस के मौके पर कोविड -19 महामारी का साया है।”
उन्होंने कहा , “ हमारे योद्धा कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से महामारी से निपटने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। चिकित्सा विज्ञान ने इस वायरस की प्रकृति को समझा है। हम महामारी से लड़ने के लिए कई टीकों के माध्यम से लोगों की रक्षा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द इस महामारी पर मानवता की जीत होगी।”
संदेश में कहा गया है कि योग हमारे दिमाग और शरीर को ठीक रखता है। कोरोना किसी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, लेकिन योग शरीर में ऊर्जा बढ़ाकर बीमारी को रोकने में मदद करता है।
उन्होंने कहा , “ मुझे यकीन है कि आपकी सरकार इस दिवस का समर्थन करना जारी रखेगी। मैं आप और आपके परिवार तथा आपकी जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.