मेरठ

मेरठ महायोजना की विसंगतियों को दूर करने को सांसद ने दिए सुझाव

मेरठ,मेरठ महायोजना 2031 के प्रारूप में विसंगतियों को दूर करने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एमडीए अध्यक्ष को पत्र लिखा है। सांसद ने महायोजना में विसंगतियों को दूर करने के लिए बिंदुवार सुझाव भी दिए गए हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एमडीए अध्यक्ष और आयुक्त सुरेंद्र सिंह को मेरठ महायोजना 2031 के प्रारूप के बारे में पत्र लिखा है।

सांसद ने कहा कि मेरठ महायोजना के प्रारूप पर मेरठ सिटीजन फोरम द्वारा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों की विमर्श बैठक चर्चा हुई। चर्चा के बाद मेरठ महायोजना में कई विसंगतियां सामने आई है। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी सांसद ने कई सुझाव दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मेरठ महायोजना का वर्तमान भू-उपयोग आज तक भी एमडीए की वेबसाइट पर नहीं डाला गया है। हिन्दी और अंग्रेजी रिपोर्ट में बहुत अधिक अंतर है, जो महायोजना मानचित्र से भी मेल नहीं खाते। इन दोनों रिपोर्ट में से किसे सही माना जाए और किस पर सुझाव दिया जाए।

हिन्दी प्रतिवेदन के आधार पर 15 जुलाई तक भी सुझाव देना संभव नहीं है। इस महायोजना में बड़ा ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर महायोजना की प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को इसके बारे में समझाया जाना चाहिए। भू उपयोग को लेकर भी महायोजना में एकरूपता नहीं है। आउटर रिंग रोड और हवाई पट्टी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। सांसद ने महायोजना में विसंगतियों को दूर करने के लिए अनेक सुझाव दिए हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.