मेरठ, रविवार को दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा पर राष्ट्रीय हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रिहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
साथ ही फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मोहम्मद रिहान खान ने कहा कि आज देश में बदलाव की जरूरत है। हमें हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ मिलकर रहना चाहिए। साथ ही सभी त्योहारों को मनाना चाहिए। मंच के पदाधिकारियों ने आसपास के लोगों संग शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की।
इस मौके पर परवेज अली, डॉ. मोहम्मद आगे, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद रफी, मोहम्मद चांद मौजूद रहे। इसके अलावा मुमताज आलम ने साथियों संग गढ़ रोड पर कांवड़ियों की सेवा की।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.