उत्तर प्रदेश

Ganga safai abhiyan: मखदुमपुर गंगा घाट पर चलाया’निर्मल गंगा ‘ सफाई अभियान

मेरठ। एनवायरमेंट क्लब की ओर से हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा तट पर ‘निर्मल गंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तट पर साफ-सफाई की गई।
सफाई अभियान में दीवान कॉलेज मेरठ के बीबीए विभाग के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया और संयुक्त रूप से क्लब और कॉलेज की टीम ने तट साफ किया। कूड़ा उठाया। 40 डिग्री तापमान में 30 टीम सदस्यों ने डेढ़ घंटे में 40 किलो से भी अधिक कूड़ा उठाकर समाज को गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। सफाई अभियान के बाद सभी ने वन विभाग मेरठ के सौजन्य से ‘गंगा व्याख्यान केंद्र’ भ्रमण किया। जहां युवाओं ने गंगा और उसकी सहायक नदियों और हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य के बारे में जानकारी हासिल की।


क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी वजह से हमारी नदियां प्रदूषित हो रही हैं. नदियों की बिगड़ती हालत की चिंता का समय अब ​​चला गया है, अब उनकी सफाई और संरक्षण के लिए काम करने का समय है। आज के समय की मांग है कि युवा बड़ी संख्या में आगे आएं और गंगा जैसी अन्य नदियों के बारे में सोचें और अपनी धरती के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं।

इस अवसर पर क्लब ने यह संकल्प भी लिया कि वर्षभर हर गंगा स्नान के दौरान टीम मखदुमपुर घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरुक भी करेगी। कॉलेज के निदेशक श्री राजीव कुमार ने सभी का उत्साहवर्धन किया और गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर सावन कन्नौजिया, राजीव कुमार, निखिल, गीतिका शुक्ला, सोनू, सुधीर कुमार, आदित्य, गुरलीन, समर्थ सिंह, अर्जुन शर्मा, विधि, अमन, उदित, विनय, प्रतीक, रचित, दिव्यांशी, मयंक, काजल, अंजलि, शोभित, श्रुति, रिजवान, आशीष समेत अन्य युवा मौजूद रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.