उत्तर प्रदेश

एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन
अयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी कालेज द्वारा सोमवार को सातवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई एवं द्वितीय इकाई के कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने कविता पाठ किया कुछ ने चुटकुला, गीत एवं गांव के गीतो को भी प्रस्तुत किया। ग्रुप लीडर विकास ने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया सृष्टि पाण्डेय एवं शिखा पाण्डेय ने प्राचार्य डाॅ0 करूणेश तिवारी के दीप प्रज्जवलनोपरान्त सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किये उक्त अवसर पर वहीं जागृति बाल विद्या मन्दिर की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने कहा कि 7 दिनांे में आपने जो कुछ भी सीखा उसकी अच्छी बातें अपने जीवन में उतारना एवं समाज को निरंन्तर बाताते रहना और जो भी कार्य आपको दिया जाये उसे मन लगाकर करना। महाविद्यालय के प्राचार्य  ने स्वयंसेवकों को जीवन में अच्छे कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी एवं बी0एड्0 विभाग की स्वयंसेविका फरीन फातिमा द्वारा लगभग 25 पौधे आम, कटहल, नीम, जामुन, कदम आदि लाने पर खुशी व्यक्त की स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने पौध का रोपड किया प्राचार्य ने बी0 एड्0 विभाग के स्वयंसेवकों को यह जिम्मेदारी दी कि वह प्रतिदिन जाकर पौधों की देखभाल करें एवं उसमें पानी डालें जबतक कि पौधे बडे न हो जाये। कार्यक्रमाधिकारी संजीव शुक्ल एवं डाॅ0 चन्द्रबीर सिंह के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ0 अकेश पाण्डेय, डाॅ0 उपेन्द्र कुमार,, आशुतोष वर्मा, रामेन्द्र चतुर्वेदी, अर्चना पाण्डेय, रिषा पाण्डेय आदि सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

16 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

17 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.