गाजियाबाद

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बृहस्पतिवार रात्रि नीठौरा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी राशिद अली गेट से निथौरा अंडरपास की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जैसे ही मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

वहीं, बदमाशों के बुलंद हौसले को देखते हुए पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें थाना लोनी निवासी शादाब पुत्र मेहताब नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरी तरफ थाना बड़ौत बागपत निवासी इसका एक साथी आजाद उर्फ एजाज पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। दरअसल, पकड़ा गया बदमाश शादाब लूट के दो मुकदमों आदि में फरार चल रहा था। जिसके पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।

क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके चलते चेकिंग की जा रही थी और जैसे ही चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में शादाब नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा हैं। वहीं, इसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया हैं। क्षेत्राधिकारी लोनी का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश शादाब लूट के दो मुकदमों में भी वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ़्तार कर लिया हैं।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.