मेरठ

कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाईन आवेदन: पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी

  • मेरठ, ई-रेडियो इंडिया

जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष राॅय ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र के द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु से आॅनलाईन किया गया है।

उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद के नीलिट से ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा दिनांक 23 मई, 2022 से 28 मई, 2022 तक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर आॅनलाइन आवेदन किया जाना एवं मान्यता से सम्बन्धित अभिलेखों व आधारभूत ढाॅंचे का विवरण अपलोड करना है।

उन्होने बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग के (10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता युवक/युवतियों द्वारा “ओ“लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आॅनलाईन आवेदन दिनांक 07 जून, 2022 से 20 जून, 2022 तक किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारिणी उक्त वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।

उन्होने बताया कि नीलिट से ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त संस्थाओं/प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आॅनलाईन आवेदन/संलग्न अभिलेखों में यदि कोई सूचना/तथ्य त्रुटिपूर्ण/गलत/फर्जी पाये जाते है, तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था/प्रशिक्षणार्थियों का होगा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को ऐसे आवेदनों को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा। निर्धारित तिथि के उपरान्त ऐसे आवेदनों पर पुनः विचार नही किया जायेगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.