ऑपरेशन-420: नौकरी का झांसा देने वाले 2 शातिर गिरफ़्तार
गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शातिर ठगों के विरुद्ध ऑपरेशन-420 अभियान चलाया हुआ हैं। जिसके अंतर्गत साइबर क्राइम सेल गाज़ियाबाद और साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर ठगों को गिरफ़्तार कर लिया हैं, जोकि वांछित चल रहे थे। पुलिस को इनके पास से एक चेक बुक, पांच मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए शातिर ठगों ने अपना नाम सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र मुरलीधर निवासी थाना राया मथुरा और दूसरे ने अजीत पुत्र सुरेंद्र निवासी थाना जमुनापार मथुरा बताया हैं।
आपको बताते चलें कि शादी ठगों ने थाना साहिबाबाद क्षेत्र से 39 लाख रुपए की ठगी की थी। जिसके संबंध में अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें अभियुक्त गण वांछित चल रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ पकड़े गए अभियुक्त गणों के साथी श्याम सुंदर पुत्र मुरलीधर निवासी थाना साया और एक अभियुक्ता थाना सेक्टर-20 गौतम बुधनगर पूर्व में जेल जा चुके हैं।
दरअसल, पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों ने बताया कि वह टाटा ग्रुप और अन्य कंपनियों में पढ़ने-लिखने वाले लोगों को देश-विदेश में अच्छे पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों को फर्जी नंबरों से कॉल करके अपने परिचित लोगों के खाते में पैसा डलवाया करते थे। इतना ही नहीं, खातों में पैसा आने के बाद तुरंत ही अभियुक्त गण एटीएम/चेक से उस पैसे को निकाल लिया करते थे। इसके अलावा अभियुक्त गण ठगी करने में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और मोबाइल फोन को भी तोड़कर फेंक दिया करते थे।
थाना साहिबाबाद अतिरिक्त निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण अब तक सैकड़ों लोगों को कॉल करके लगभग करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.