उत्तर प्रदेश

Operation Jhadu का पूरा सच यहां जानें

Operation Jhadu: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुद्दों को भटकाने की कला में जितने माहिर हैं, उतना सियासत से जुड़ा कोई अन्य लीडर नहीं है।
अपनी इसी कला के प्रदर्शन के लिए उन्होंने रविवार को भाजपा दफ्तर जाकर धरना देने की योजना बनाई थी। वह अच्छी तरह समझ गए थे कि उनके निजी सचिव विभव कुमार के अरेस्ट होने के बाद प्रॉब्लम होना तय है। अपनी इसी असहजता को खत्म करने के लिए उन्होंने रविवार को एक नई कहानी बताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) को बर्बाद करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू के नाम से तीन योजनाएं बनाई हैं।

उन्होंने अपनी बातों की पुष्टि के लिए कहा कि, ‘जो लोग उनसे मिलते हैं, वे उन्हें भी जानते हैं। बाहर आकर सभी लोग बताते हैं कि पीएम उनसे 15 मिनट तक आम आदमी पार्टी की ही बात करते हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें इस बात का डर है कि आम आदमी पार्टी जल्दी ही भाजपा के लिए अन्य राज्यों में भी चुनौती पेश करेगी।’

उन्होंने पीएम द्वारा तैयार जिन तीन कार्य योजनाओं की चर्चा की उनमें पहली है आप नेताओं की गिरफ्तारी, दूसरी है आप के खाते सील करना और तीसरी है आप के दफ्तर को खाली कराना। केजरीवाल यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी पार्टी के नेताओं पर जो आरोप हैं, उसके लिए ही उन्हें जेल जाना पड़ रहा है। रही बात पार्टी के बैंक खातों को सील किए जाने की तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने जब आम आदमी पार्टी को आरोपी बना ही दिया है तो उसके खाते सील होना भी स्वाभाविक है।

जहां तक दफ्तर खाली कराने की बात है तो यह भी खुला रहस्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को इस बात के लिए चेतावनी दे रखी है कि जिस जमीन पर उनका दफ्तर है वह दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन है, इसलिए उसे खाली करना ही पड़ेगा। इसलिए केजरीवाल ने तीन बातें वही कहीं, जिनका अनुमान उन्हें ही नहीं सभी को है। केजरीवाल अच्छी तरह जानते हैं कि पार्टी में प्रधानमंत्री का डर दिखाकर किस तरह अपने नेतृत्व को कायम रखना है। यही नहीं वह यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि ध्यान भटकाने के लिए मुद्दों को कैसे पैदा किया जाता है। स्वाति मालीवाल पिटाईं के बाद पार्टी नेताओं को दिशा देने के लिए ही पार्टी पर आसन्न संकटों का उल्लेख किया है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

28 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

49 minutes ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

3 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

23 hours ago

This website uses cookies.