मनोरंजन

टूटने से बचा पवन सिंह और ज्योति का घर

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बीते काफी वक्त से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने बीते वर्ष उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दोनों तलाक लेना चाहते थे और इसका मामला आरा कोर्ट में चल रहा था। इस खूबसूरत जोड़ी के बीच आई दरार से फैंस काफी निराश थे।

लेकिन, अब उनके लिए खुशखबरी है। पवन सिंह और ज्योति का घर टूटने से बच गया है। दोनों अब तलाक नहीं ले रहे हैं। ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह खबर चल रही है कि पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते अब ठीक हो गए हैं।

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर भोजपुरी गायिका बबीता मिश्रा का आभार जताया है। उन्हों ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘थैंक्यू बबीता दीदी आपकी सारी कोशिशों के लिए’। ज्योति की इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट के साथ बबीता ने एक वीडियो बनाया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘तुम्हें खूब प्यार मेरी प्यारी बहन। भगवान आपको उन बुरी नजरों से हमेशा बचाकर रखे, जिसने आपका अपमान किया’।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

12 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.