भारत-नेपाल बॉर्डर के लोगों को मिली बेहतर रेल सेवा
अयोध्या-आनंद बिहार तक सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
मोतिहारी। नव वर्ष 2024 से आनंद बिहार से लखनऊ-अयोध्या होकर सीतामढ़ी-दरभंगा के बीच सप्ताह में दो दिन अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन नंबर 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद बिहार से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 8:20 बजे कानपुर, 10:10 बजे लखनऊ, 1:10 बजे अयोध्या होते हुए सीतामढ़ी सुबह 9:45 बजे, जनकपुर रोड पुपरी 10:13 बजे एवं दरभंगा 11:50 बजे पहुंचेगी।
वही रेलगाड़ी वापसी में ट्रेन नंबर 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जनकपुर रोड पुपरी में दोपहर 3:45 बजे, सीतामढ़ी 4:25 बजे बैरगनिया शाम 4:57 बजे रात 2:30 बजे अयोध्या, सुबह 5:05 बजे लखनऊ, 7:05 बजे कानपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ आदि स्टेशनों पर होगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.