विदेश

पाकिस्‍तान में तेल की बढ़ती कीमतों से लोग बेहाल, उड्डयन कर्मचारी ने गधा गाड़ी रखने की मांगी अनुमति

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोग बेहाल हैं। पेट्रो पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के बाद पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने गधा गाड़ी (donkey cart) रखने की अनुमति मांगी है। उसने प्राधिकरण के महानिदेशक को भेजे पत्र में राजा आसिफ इकबाल ने कहा कि महंगाई ने न केवल गरीबों की बल्कि मध्यम वर्ग की भी कमर तोड़ दी है। उसने सीएए पार्किंग लाट में गधा गाड़ी लाने की अनुमति मांगी है। मालूम हो कि सरकार ने एक हफ्ते बाद शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी की।पाकिस्‍तानी अखबार डान की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority, CAA) के महानिदेशक को लिखे पत्र में, राजा आसिफ इकबाल ने कहा है कि महंगाई ने गरीब और मध्‍यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। राजा आसिफ इकबाल 25 वर्षों से सेवा में हैं और इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम कर रहे हैं।
राजा आसिफ इकबाल ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक से सीएए पार्किंग में गधा गाड़ी को लाने की अनुमति मांगी। उन्‍होंने कहा कि महंगाई में संगठन ने परिवहन सुविधा बंद कर दी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण निजी परिवहन का उपयोग करना असंभव हो गया है। इसलिए विनम्र आग्रह है कि मुझे अपनी गधा गाड़ी (donkey cart) को हवाई अड्डे पर लाने की अनुमति प्रदान की जाए।
अथारिटी ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
हालांकि, सीएए के प्रवक्ता सैफुल्ला खान ने कहा कि स्टाफ के हर सदस्य को ईंधन भत्ता दिया जाता है। कर्मचारियों को पिक एंड ड्राप सेवा प्रदान की जाती है। हवाई अड्डे पर कर्मचारियों के लिए मेट्रो बस सेवा भी उपलब्ध है। यह आवेदन पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि वह देश को दिवालिया नहीं होने दे सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने से सरकार को काफी नुकसान हो रहा था।
लाहौर हाई कोर्ट में याचिका
पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक व्यक्ति ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वकील अजहर सिद्दिकी ने याचिका में कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी।
नाराज पाकिस्तानियों का पेट्रोल पंप पर हमला
पाकिस्तान में पेट्रो पदार्थों की कीमतों में उछाल के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने कराची के सेंट्रल जिले में पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया। लोगों ने पथराव कर पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की। नागन चौरंगी में भी प्रदर्शन हुए। लरकाना में भी पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुआई वाली सरकार ने हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की थी।
टायर जलाकर जताया गुस्सा
एआरवाई न्यूज के मुताबिक, लरकाना में जिन्ना बाग चौक में नाराज लोगों ने टायर जलाकर अपना गुस्सा दिखाया। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मांग मानते हुए ईधन सब्सिडी खत्म कर दी है, जिससे पेट्रोल के मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि हुई है। शहबाज ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सिर पर दोष मढ़ते हुए कहा कि पिछली सरकार के कारण भरे दिल से ईधन की कीमतों में वृद्धि का कठोर फैसला लिया गया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.