Police reveals theft, 3 arrested
गाज़ियाबाद। थाना टीला मोड़ पुलिस ने कृष्णा विहार इलाके में स्थित बिजली की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से मिक्सर-जूसर, टीवी-रिमोट व एलइडी बल्ब भी बरामद हुए हैं।
पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र राजपाल निवासी थाना लोनी, दूसरे ने अमन पुत्र राजेश निवासी थाना टीला मोड़ और तीसरे ने छोटू पुत्र सतीश निवासी थाना साहिबाबाद गाज़ियाबाद बताया हैं।
आपको बताते चलें कि गत् 16 जनवरी को कृष्णा विहार स्थित एक बिजली की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसमें दुकान में रक्खा बिजली का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसके चलते थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया था तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी।
आपको बता दें कि इसी कड़ी में थाना टीला मोड़ पुलिस ने सोमवार देर रात्रि चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक भवन के पास कोयल एनक्लेव से बिजली दुकान में चोरी करने वाले तीनों चोरों को गिरफ़्तार कर लिया हैं,,जिनके पास से एक मिक्सर-जूसर, छह टीवी-रिमोट व सात एलईडी बल्ब भी बरामद हुए हैं।
थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.