उत्तर प्रदेश

मेरठ के सोतीगंज और शरद गैंग कनेक्शन को लेकर जली कोठी को पुलिस ने घेरा

मेरठ। मेरठ के सोतीगंज के वाहन चोरों और शरद गैंग कनेक्शन को लेकर रविवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही पुलिस ने पूरे जली कोठी इलाके को घेर लिया। अलग-अलग टीमें बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। इस दौरान तमंचे के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, कुछ फरार मिले।
शरद गैंग से जुड़े लुटेरों का अड्डा
कुख्यात मोबाइल लुटेरे शरद गोस्वामी के गिरोह के काफी सदस्य जली कोठी में रहते हैं। यह अपराधी लगातार शहर और आसपास के इलाकों में मोबाइल और स्नैचिंग करके इन्हें देश के बाहर सप्लाई करने का काम करते हैं। देहली गेट थाने में भी शरद गोस्वामी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
इसी मुकदमे में कार्रवाई और शरद गैंग के सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 100 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई थी, जिसमें 80 सिपाही थे। इन्हें सात अलग-अलग टीमों में दबिश के लिए लगाया गया। कुल 70 अपराधियों का सत्यापन कराया गया है। इसमें से दो लुटेरों को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को थाने में रखा गया है।
सोतीगंज से है जली कोठी का कनेक्शन
सोतीगंज में चोरी के वाहनों के कटान का बड़ा कमेला चलाया जाता था। यहीं पर पूरे देश से चोरी के वाहनों को लाकर काटा जाता था। पुलिस ने पिछले दिनों सोतीगंज पर कार्रवाई करते हुए अवैध कटान को बंद करा दिया था। इसी सोतीगंज के कई कबाड़ियों के जली कोठी इलाके में भी गोदाम और मकान है। इन लोगों पर भी शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। कुल 31 वाहन चोर और कबाड़ियों की तलाश की गई। हालांकि ज्यादातर अपने घर से फरार मिले। सभी का रिकॉर्ड बनाया गया है।
दिन निकलने से पहले ही पुलिस ने खटखटाये दरवाजे
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम सुबह करीब पांच बजे ही इन लुटेरों और अपराधियों के घर पर पहुंच गई। दरवाजे पर दस्तक दी और इसी दौरान भारी पुलिस टीम को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल सा हो गया। कई जगहों पर तो पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.