मेरठ

भू-माफिया की जमीन पर कब्जा करेगी पुलिस

मेरठ। मेरठ पुलिस अब भू-माफिया की जमीन पर कब्जा करेगी और निर्माण पर बुलडोजर चलाएगी। ऐसी जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है, जो सरकारी हैं, या फिर जिनके मालिक नहीं हैं और भूमाफिया ने इन पर कब्जा किया हुआ है। लिसाड़ी गेट पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाने की हर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। एक प्रॉपर्टी के संबंध में सीओ कोतवाली के कार्यालय से रिपोर्ट भेजी गई है।
लिसाड़ी गेट के अपराधियों और भू माफिया के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया था। सोतीगंज के बाद इस कार्रवाई को ऑपरेशन 2.0 का नाम दिया गया। हर अपराधी का क्राइमवार डाटा जुटाने को कहा गया। हथियार तस्करी, गोकशी, वसूली, लूट-डकैती करने वाले और बवालियों समेत भूमाफिया को चिन्हित किया गया। इन सभी के रजिस्टर तैयार किए जा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि इन्होंने किन-किन जगहों पर किस-किस प्रॉपर्टी या जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जो भी संपत्ति सरकारी है या फिर जिनके मालिक मौजूद नहीं हैं, उन्हीं जमीनों को कई भूमाफिया ने टारगेट किया है।
पुलिस के पास इनपुट पहुंचने लगे हैं। ऐसे में इन संपत्ति को चिह्नित करने और इन पर कब्जा करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन संपत्ति का रिकार्ड निकाल कर पुलिस अब प्रशासन को रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद इन संपत्ति को कुर्क किया जाएगा और नोटिस तामील कराया जाएगा। इसके बाद लिखित व कानूनी कार्रवाई करते हुए इन जमीन या प्रॉपर्टी पर पुलिस-प्रशासन कब्जा लेगा। निर्माण मिला तो इस पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
एक प्रॉपर्टी चिह्नित, रिपोर्ट भेजीं

लिसाड़ी गेट में एक प्रॉपर्टी को पुलिस ने चिह्नित किया है। इस पर कब्जा करते हुए जमीन पर निर्माण किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि संपत्ति को पुलिस जल्द कुर्क कर लेगी। बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी।

लिसाड़ी गेट में अपराधियों और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कुछ भूमाफिया को लेकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और इनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

  • विनीत भटनागर, एसपी सिटी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

7 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

7 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

7 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.