उत्तर प्रदेश

मेरठ में कारागार मंत्री ने कहा, अच्छा इंसान बनकर छूटेंगे कैदी, देंगे रोजगार का प्रशिक्षण

मेरठ। योगी सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि कैदियों में सुधार की बहुत गुंजाइश है। उनमें सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। प्रदेश सरकार सभी कैदियों को इस तरह से माहौल देगी जिससे वे जेल से छूटने के बाद समाज में अच्छा इंसान बनकर पहुंचेंगे। उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि वे है जेल से छूटने के बाद जीविकोपार्जन के लिए कोई स्वरोजगार या नौकरी प्राप्त कर सकें।

कारागार मंत्री ने कहा कि वह जब कारागार का निरीक्षण करते हैं तो सब कैदियों से वार्ता करते हैं। उनके बीच बैठते हैं और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को जानने और समझने का समय है।


वह रविवार को दिल्ली रोड पर वीनस गार्डन में प्रजापति समाज के सम्मान में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही जेलों का निरीक्षण शुरू करेंगे। कारागार मंत्री ने कहा कि कैदियों में भी हुनर है, उनके हुनर को पहचानकर उनसे उत्पाद बनवाए जा रहे हैं। अब उनके बनाए उत्पाद जनता के बीच पहुंचाएंगे। जिससे आम लोग उसे खरीद सकें। प्रत्येक जेल को एक जिला एक उत्पाद से जोड़ा जाएगा।


खाने की गुणवत्ता से समझौता नहीं
कहा कि जेल में खाने की गुणवत्ता बेहद जरूरी है। अगर कहीं कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।


जगह जगह हुआ स्वागत
कारागार मंत्री का हापुड़ के रास्ते आने के दौरान जगह जगह स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत हुआ। खरखौदा में भी उनका स्वागत हुआ।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.