विशेष

Rakha Bandhan 2024: सोमवार दोपहर 1. 25 बाद करें रक्षाबंधन

Rakha Bandhan 2024: रक्षा-बंधन यानि – रक्षा का बंधन, एक ऐसा रक्षा सूत्र जो भाई को सभी संकटों से दूर रखता है। यह त्योहार भाई-बहन बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतिक है। रक्षाबंधन एक सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पावन बंधन है, जिसे रक्षाबंधन के नाम से जाना जाता है।

इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने वाले हैं। इस बार रक्षाबंधन पर रवि योग, शोभन योग साथ सिंह राशि में सूर्य- बुध- शुक्र एक साथ बैठकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। सोमवार का दिन होने की वजह से यह संयोग अत्यंत शुभ है। यानी इस बार रक्षाबंधन पर शिव शक्ति की कृपा बरसेगी। रक्षाबंधन में इस बार भद्राकाल की बाधा 19 अगस्त को प्रातः 5:33 से दोपहर 01:24 तक रहेगी। सोमवार दोपहर 1. 25 बाद रक्षाबंधन करें।

भद्रा रक्षाबंधन निषेध माना जाता है। कहते हैं कि भद्राकाल में भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए। पौराणिक मान्यता अनुसार, शूर्पणखा ने रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी और रावण का पूरा साम्राज्य उजड़ गया था।

Rakha Bandhan 2024: जाने कौन है भद्रा

पुराणों के अनुसार, भद्रा न्याय के देवता शनि देव की बहन यानी सूर्यदेव की पुत्री है। ऐसा कहा जाता है कि भद्रा का स्वभाव क्रोधी है। भद्रा के स्वभाव काबू में करने के लिए भगवान ब्रह्मा ने उन्हें पंचांग के एक प्रमुख अंग विष्टि करण में स्थान दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि भद्राकाल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित है। भद्राकाल के समापन के बाद शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए रक्षाबंधन पर भद्रकाल में राखी नहीं बांधी जाती है।

भाई-बहनों पर बरसेगी शिव कृपा

इस वर्ष Rakha Bandhan 2024 पर कई शुभ संयोग बनने वाले हैं। इस बार रक्षाबंधन पर रवि योग, शोभन योग साथ सिंह राशि में सूर्य- बुध- शुक्र एक साथ बैठकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। सोमवार का दिन होने की वजह से यह संयोग अत्यंत शुभ है।

रक्षाबंधन की पौराणिक मान्यता

महाभारत के अनुसार, शिशुपाल का वध करने के बाद जब श्रीकृष्ण की अंगुली पर सुदर्शन चक्र वापस बैठने के लिए लौटने लगा तो कृष्णजी की कलाई पर चोट लग गई। ऐसे में द्रौपदी नें तुरंत साड़ी का पल्लू फाड़कर कृष्णजी की कलाई पर बांध दिया है। भगवान कृष्ण इससे बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने द्रौपदी की जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया। जब पांडव कौरवों के हाथों द्रौपदी को जुए में हार गए तो कृष्णजी ने उनके सम्मान की रक्षा कर अपने वचन को निभाया। तब से ही रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधे जाने की परंपरा शुरु हुई।

राखी बांधने की विधि

Rakha Bandhan 2024 में राखी बांधने के लिए सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत मिठाई और राखी रख लें। अब सबसे पहले भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें, क्योंकि इस हाथ में राखी बांधना शुभ होता है। फिर उसे मिठाई खिलाएं। अब सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाई की आरती उतारें। इस दौरान भाई को बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ होता है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

8 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

11 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.