Ramayan in Urdu Language: कानपुर की रहने वाली डॉ. माही तलत सिद्दीकी ने हिंदूओं के पवित्र ग्रंथ रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है। उनकी इस कार्यकुशलता पर उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिसस समय में पार्टियां हिंदू मुस्लिम का राग अलाप कर देश को असुरक्षित करने की ओर अग्रसर हैं तो वहीं दूसरी ओर माही के इस प्रयास ने सियासी दुश्मनों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।
माही बतातीं हैं कि कुछ साल पहले; कानपुर शहर के रहनेवाले बद्री नारायण तिवारी ने उन्हें रामायण की एक प्रति दी। रामायण पढ़ने के बाद माही ने निश्चय किया कि वो इसका उर्दू में अनुवाद करेंगी। सिद्दीकी ने अपने प्रयासों के माध्यम से धर्मों के बीच समानता को उजागर तो किया ही है साथ ही साथ उन्होंने भगवान राम की शिक्षाओं को किसी की बपौती होने का दावा भी खारिज कर दिया।
सिद्दीकी ने रामायण का अनुवाद अपनी पुस्तक “राम कथा और मुस्लिम साहित्यकार समग्र” में किया है। हिंदी साहित्य में एमए और डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त माही ने कहा कि समाज के कुछ लोग धार्मिक मुद्दों को भड़काकर अपने स्वार्थ की दुकानें चलाते हैं, लेकिन कोई भी धर्म आपस में बैर करना नहीं सिखाता। सभी धर्मों के लोगों को आपस में प्यार और सद्भावना से रहना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि एक-दूसरे के धर्मों की भी इज्जत की जाए। डॉ माही ने कहा कि आगे भी वो अपने कलम के माध्यम से आपसी सौहार्द्र कायम करने का काम करती रहेंगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.