Reels were being made on the railway track, two youths and a girl died
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र स्थित कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती व दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक युवक की पहचान खिचरा रोड मसूरी निवासी बसीर के पुत्र शकील के रूप में हुई है जो टैक्सी चालक था। बाकी दो मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त (देहात) डॉ. इरज राजा ने बताया कि गुरुवार की रात में कल्लू गढ़ी डासना रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक रील बना रहे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से तेज रफ्तार पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन आ गयी, लेकिन उसे देख नहीं सके और चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल फोन की स्क्रीन टच टूट गई थी लेकिन वह चालू था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद एक मृतक की पहचान खिचड़ा रोड मसूरी निवासी शकील के रूप में हुई।
बताया कि लोको लोको पायलट में घटना की सूचना पुलिस को दी और मेमो भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच पड़ताल गहराई से की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक पति की उम्र 22 से 25 साल के बीच है जबकि शकील की उम्र करीब 35 साल बताई गई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.