उत्तर प्रदेश

जनसेवा दिवस में पहुंचे क्षेत्रीय लोग, समस्याओं से कराया अवगत

आपकी समस्याओं पर विभाग व संबधित अधिकारियों से वार्ता कर करवाया जाएगा निस्तारण:बजरंगी

बल्दीराय/सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश बजरंगी ने पिछले रविवार से प्रत्येक रविवार को अपने पैतृक आवास गुनी का पुरवा मजरे भरसडा़ स्थित जनसेवा दिवस के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निस्तारण का काम कर रहे हैं। २७मार्च (रविवार) को भाजपा नेता ओम प्रकाश बजरंगी जनसेवा दिवस के अवसर पर अपने पैतृक आवास पहुंचकर इसौली विधानसभा क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी, कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, तथा कुछ समस्याएं विभाग व विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके निस्तारण की बात कही गई। भाजपा नेता श्री बजरंगी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि आपका साथ ही मेरी ताकत है, मैं सदैव आपलोगों का आभारी रहूंगा। उन्होनें कहाकि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन और व्यवस्था में अधिकारी, कर्मचारी सहयोग करे, जनमानस की समस्याओं का समय से निस्तारण करें, रविवार को जनसेवा दिवस में दर्जनों लोग भाजपा नेता ओम प्रकाश बजरंगी के पैतृक आवास पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.