मेरठ

Rishabh Academy Meerut Dispute: अभिभावकों से खाते में पैसे डलवाने का मैसेज वायरल

Rishabh Academy Meerut Dispute: शिक्षा के मंदिर को लेकर सदर में चल रहा दो पक्षों में मतभेद अब चरम पर आ पहुंचा है। यहां पिछले दिनों स्कूल में महिलाओं के बाथरूम में सीसीटीवी लगवाने वाले रंजीत जैन अपने उपर दर्ज कई मुकदमों के बाद फरारी काट रहे हैं तो वहीं स्कूल की देखरेख करने के लिये अस्थाई कमेटी पर कीचड़ उछालने के लिये कई युक्तियां भी करते हुये नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी रंजीत जैन पर तांत्रिक क्रिया करने और करोड़ों का गबन (Rishabh Academy Meerut Dispute) करने का भी आरोप लग चुका है। आरोप है कि रंजीत जैन व उनके पुत्र अभिनव जैन को सदर जैन समाज की समस्त संस्थाओें से निष्काशित भी किया जा चुका है।

यौन शोषण व फर्जीवाड़ा के कई मुकदमों में है आरोपी

रंजीत जैन स्कूलों में विभिन्न प्रकार के घोटालों और महिलाओं से बदसलूकी के कई आरोपों का सामना (Rishabh Academy Meerut Dispute) कर रहा है। उसपर फर्जी कागजातों के जरिये सरकारी व गैर सरकारी जमीनों को बेचने का आरोप भी लगा है।

Rishabh Academy Meerut Dispute: अब अपनाया नया पैंतरा

मुकदमों में गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहे Rishabh Academy Meerut के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी रंजीत पर एक और जालसाजी करने का आरोप लगाते हुये Rishabh Academy Meerut का वर्तमान प्रबंधन संभाल रहे अजय जैन ने कहा कि लोगों को ठगने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर रंजीत ने खुद को ऋषभ ऐकडमी वेस्ट एण्ड रोड और ऋषभ ऐकडमी मवाना का सचिव बताते हुए खाते में पैसे डलवाने की बात कही है। उन्होंने अपील करते हुये रंजीत जैन को नटवरलाल करार दिया और कहा कि उससे लेनदेन करने लोगों को बचना चाहिये। कहा कि सभी खाते जांच के दायरे में हैं।

“मुझपर व मेरे पिता रंजीत जैन पर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं, सभी मामलों का लेना देना प्रबंधन कमेटी को हथियाने का है। -अभिनव जैन (रंजीत जैन के पुत्र)”

रंजीत जैन पर शहर के विभन्न थानो में दर्ज मुकदमों का विवरण

  • मुकदमा संख्या 535 थाना सदर बजार धारा 420,467,468,471,323,504,506
  • मुकदमा संख्या 0311 थाना सदर बजार धारा 354क,354ग,504
  • मुकदमा संख्या 249 थाना सदर बजार धारा 420,467,468,471120,506, 504
  • मुकदमा संख्या 356थाना सदर बजार धारा 420,406

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.