Report by : editor
Published at :
Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव Rishabh Academy Meerut की शिक्षिकायें एसपी सिटी मेरठ के कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishabh Academy Meerut प्रकरण एक बार फिर सुर्खियां पकड़ता प्रतीत हो रहा है। दरअसल इस कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं ने कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रंजीत जैन पर मिसबिहेव करने और मानकों से कम तनख्वाह देने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र थाने दिए थे, लेकिन पुलिस के हीला-हवाली और आरोपी रंजीत जैन के गलत रवैए के चलते हैं शिक्षिकाओं में रोष देखा जा रहा है।

एसपी सिटी कार्यालय पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपने अधिवक्ता राम कुमार शर्मा (Adv Ram Kumar Sharma Meerut) के साथ एक बार फिर शिकायत किया है। उनका कहना है कि रंजीत जैन उन सभी को धमका रहा है और जबरदस्ती समझौता करने का दबाव बना रहा है। अधिवक्ता राम कुमार शर्मा(Adv Ram Kumar Sharma Meerut) ने बताया गया इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही बहुत देर की हुई है और ऐसे में अब मिल रही धमकियां यह बताती हैं कि रंजीत जैन और उसका बेटा दोनों किसी ना किसी सूरत में अपनी जान बचाने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार है।

Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव
प्रकरण की जानकारी देते अधिवक्ता राम कुमार शर्मा।

Rishabh Academy Meerut: शिक्षिकाओं को सता रहा है डर

शिक्षिकाओं का आरोप है कि रंजीत जैन द्वारा एक प्रोफार्मा पर शपथपत्र के रूप में दस्तखत करनें के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं शिक्षकों का यह भी आरोप है कि आरोपी रंजीत जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होनें के बावजूद वह अभी भी खुलेआम घूम रहा है जिसको लेकर उनमें दहशत है।

Rishabh Academy Meerut: फिर बिलबिलाया रंजीत, अब समझौता करने का बना रहा दबाव
image description
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›