राजसमंद। जिले के भीम कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर उदयपुर-जयपुर हाइवे पर गुरुवार देरशाम सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह लोग बाइक पर सवार थे। इनकी बाइक को एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। यह जानकारी भीम थानाधिकारी संगीता बंजारा ने दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों में 14 से 17 साल के चार किशोर और एक व्यक्ति शामिल हैं। पांचों टोगी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने गांव सुमेरकूड़ी लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। मृतकों की पहचान केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवान सुनार कूड़ी निवासी भंवर सिंह (35), उसके बेटे अजयपाल सिंह, भंवर सिंह के भाई ईश्वर सिंह के बेटे शैतान सिंह (13) और बेटी लीला (17) और एक अन्य युवती उषा पुत्री मिठ्ठू सिंह के रूप में हुई । लीला की 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी।थानाधिकारी संगीता बंजारा के मुताबिक भंवर सिंह अपने साले की शादी में शामिल होने ससुराल टीबाना गांव गया था। वहां से वह लौट रहा था।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.