समाधान दिवस: जनता की समस्या का किया गया समाधान
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पर समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए थाने में काफी वर्षो से खड़े 23 लावारिस वाहनों की नियम अनुसार नीलामी की गई हैं।
आपको बताते चलें कि थाना मुरादनगर पर आयोजित समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। जिसका निस्तारण किया गया। वहीं, दूसरी तरफ थाना परिसर में काफी समय से खड़े छोटे-बड़े कुल 23 लावारिस वाहनों की नियम अनुसार नीलामी की गई हैं। जिममें 8 चौपाइयां वाहन, तो वहीं 15 दुपहिया वाहन शामिल हैं।
गौरतलब है कि इन वाहनों की नीलामी अनुमानित मूल्य से अधिक मूल्य पर की गई हैं। इतना ही नहीं, इस नीलामी में इन वाहनों के 56 खरीदार(कबाड़ी) जनपद बुलंदशहर, मेरठ, गाज़ियाबाद और मुजफ्फरनगर से आए थे। इस नीलामी में खरीदारों ने नीलामी की प्रक्रिया के अनुसार वाहन खरीदे हैं।
वहीं, इस समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी सदर गाज़ियाबाद कमलेश पांडे, नायाब तहसीलदार कोमल पवार, आईटीओ कार्यालय से अवनीश कुमार (आरआई), थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरवीर सिंह, उपनिरीक्षक श्री लाल, वरिष्ठ सिपाही गंगाधर शर्मा और गौरव कुमार मौजूद रहे हैं।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.