Samaj Sudharak Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोरोना से मौत
Samaj Sudharak Party: समाज सुधारक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान की रविवार की शाम कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल बन गया। पार्टी से जुड़े लोग भी अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
बता दें कि भंवर सिंह चौहान को बीमार होने के बाद 19 अप्रैल को मेरठ के धनवंतरी अस्पताल (Dhanvantari Hospital Meerut) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन कोविड पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हाॅस्पिटल में शिफ्ट करा दिया। उपचार न मिलने के कारण 21 अप्रैल को जगत हाॅस्पिटल में ले जाया गया।
भर्ती के कई दिन बीतने के बाद Samaj Sudharak Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल ले जाने लगे। रविवार की शाम जब उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था तो शाम करीब 5 बजे गढ़ के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम करीब 9 बजे मेरठ के सूरजकुण्ड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.