Report by : News Desk
Published at :
Samaj Sudharak Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोरोना से मौत Samaj Sudharak Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोरोना से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संक्रमित होने के बाद भवंर सिंह चौहान का चल रहा था उपचार
  • मुरादाबाद ले जाते समय एंबुलेंस में ही तोड़ा दम

Samaj Sudharak Party: समाज सुधारक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान की रविवार की शाम कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल बन गया। पार्टी से जुड़े लोग भी अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

बता दें कि भंवर सिंह चौहान को बीमार होने के बाद 19 अप्रैल को मेरठ के धनवंतरी अस्पताल (Dhanvantari Hospital Meerut) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन कोविड पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हाॅस्पिटल में शिफ्ट करा दिया। उपचार न मिलने के कारण 21 अप्रैल को जगत हाॅस्पिटल में ले जाया गया।

भर्ती के कई दिन बीतने के बाद Samaj Sudharak Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल ले जाने लगे। रविवार की शाम जब उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था तो शाम करीब 5 बजे गढ़ के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम करीब 9 बजे मेरठ के सूरजकुण्ड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›