पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत बिहार के चार दिवसीय प्रवास पर गुरुवार, 29 फरवरी को पटना पहुंचेंगे। पटना में वह 03 मार्च तक रहेंगे और संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक डॉ. भागवत इस चार दिवसीय प्रवास में कई महत्वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहेंगे। तीन मार्च की सुबह पटना महानगर के स्वयंसेवकों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि संघ की स्थापना नागपुर में वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष हो जाएंगे। शताब्दी वर्ष पर संघ का लक्ष्य देश के प्रत्येक न्याय पंचायत में शाखा शुरू करने का है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.